ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पहुंचे उत्तराखंड 

भाजपा नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका किया स्वागत 

देहरादून। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मंत्री प्रेमचंद ने बताया कि राजनाथ सिंह स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय पतंजलि गुरुकुलम के आधुनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य की जनता में उत्साह है। सरकार नेक 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्रीराम मंदिर उद्घाटन के दौरान खुशियां, दीपोत्सव कार्यक्रम आदि मनाने का आवाहन किया गया हैं।

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया, साथियों संग नकदी-सामान लेकर भागने का आरोप; पांच आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.