हल्द्वानी।   मुखानी क्षेत्र स्थित जेकेपुरम कॉलोनी में किराये पर रहने वाली योग प्रशिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

मृतका की मां ने स्थानीय योगा सेंटर के संचालकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, लोगों ने योग सेण्टर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया, भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है, जो हल्दूचौड़ तुलारामपुर निवासी दीपा मेर की पुत्री थी। फरवरी 2018 में उसकी शादी जोधपुर निवासी कमल के साथ हुई थी।

कुछ समय से वह हल्द्वानी के जेकेपुरम कॉलोनी में किराये पर रह रही थी और एक योगा सेंटर में बतौर ट्रेनर कार्यरत थी।

परिजनों का आरोप है कि ज्योति योगा सेंटर के दो संचालक भाइयों से मानसिक रूप से परेशान थी। यह बात उसने कुछ दिन पहले अपनी भाभी से भी साझा की थी मृतका की मां दीपा मेर के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह छह बजे उनकी बेटी की सहेली ने फोन कर बताया कि ज्योति अपने कमरे में बेसुध पड़ी है।

जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि ज्योति मृत अवस्था में थी और उसके सिर के पिछले हिस्से में सूजन, हाथ और गले पर संदिग्ध निशान थे।

दीपा मेर ने मुखानी थाने में तहरीर देकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाऔ जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद में तेज हुई जांच, साक्ष्य जुटाने बरेली पहुंची पुलिस टीम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.