ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। 27 अक्टूबर 2023 उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल की राज्य प्रभारी एस.प्यारी.जान, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल द्वारा जिला नैनीताल तथा महानगर हल्द्वानी के बरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में बैठक आयोजित हुई।

जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवादल के प्रमुख कार्यक्रमों हर माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वजवंदन, एक गांव एक रात,एकदिवसीय कार्यशालाएं, जिला,प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों, कार्यकर्ता सम्मेलनों के आयोजन के माध्यम से सेवादल में नये युवाओं को प्रशिक्षित करने तथा आमजन के बीच राष्ट्रहित एवं जनहित की जागरूकता लाने का आह्वान किया।

  सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित क्षेत्र के उर्जावान विधायक सुमित ह्रदयेश ने सेवादल के उच्च अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए सेवादल को मजबूत बनाना आवश्यक है।

जिसके लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। और सेवादल का एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण और सम्मेलन आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा। जिसका सभी उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस नेताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। 

बैठक को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त सिंह बगड्वाल,प्रदेश सचिव सतीश नैनवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल,सेवादल राज्य प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष,कुमाऊँ-मंडल प्रभारी ने संबोधित किया।

इससे पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष मनोज दानू,महानगर हल्द्वानी महिला उपाध्यक्ष जानकी जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष बरेली रोड हरीश चन्द्र शर्मा, भोटिया पड़ाव ब्लॉक अध्यक्ष असलम,ब्लॉक अध्यक्ष बिन्दुखत्ता किशन आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुंआ गोपाल बत्रा सहित कमला तिवारी, महिला सेवादल अध्यक्ष विमला जोशी,मौ.हारून सलमानी, मौ.कमर, सोनू, नीरज कुमार, तनवीर आलम, संजू उप्रेती, रोहित भट, महेंद्र सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।अपने-अपने परिचय के साथ साथ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अंत में कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने सभी अतिथियों एवं सेवादल प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और वंदेमातरम गीत से प्रारंभ बैठक का राष्ट्रगान एवं सेवादल के दो नारों के साथ समापन हुआ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.