हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल जिला नैनीताल इकाई द्वारा हल्द्वानी नगर निगम के विभिन्न वार्डों की अनेक मुख्य समस्याओं के लिए एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।

जिसमें वक्ताओं ने नगर निगम के वार्ड नंबर 51 में संजय बिहार नवरंग विहार कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट ना होना, फोगिग ना होने के कारण डेंगू का खतरा बढ़ रहा है संजय बिहार की गली में स्ट्रीट लाइट अभी तक नहीं लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड नंबर 45 कुसुमखेड़ा आर के टेंट हाउस क्षेत्र में नालियां टूटी होने के कारण जगह-जगह बरसात का पानी इकट्ठा होने से डेंगू फैल रहा है आर के टेंट हाउस सड़क भी जहां-तहां क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है नगर निगम पार्षद रवि वल्माकि जी ने बताया कि कई सड़कों की नपाई होने के बावजूद सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

गली नंबर 1 मलिन बस्ती में सीवर लाइन का निर्माण नहीं हुआ है पार्षद के कार्यों में नगर निगम द्वारा उसके कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है तथा उनके वार्ड में विकास कार्यों में अवरोध पैदा किया जा रहा है।

वार्ड नंबर 5 के बारे में के बारे में यू के डी नेता भुवन जोशी ने बताया कि शांति नगर पॉलीशीट अंबिका विहार क्षेत्र में एच पी सी एल द्वारा बहुत समय पूर्व में लाइन डालने के लिए सड़के खोद दी गई थी जो पिछले एक साल बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाई है।जिस कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

उक्रांद नेता श्री प्रताप चौहान ने कुमाऊं विहार वार्ड नंबर 10 में गुल की सफाई नहीं होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।

वार्ड नंबर 45 से पूर्व पार्षद प्रत्याशी उत्तम सिंह बिष्ट ने बताया वार्ड 45 में नालिया टूटी होने व आर के टेंट रोड मे गड्डो से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव की समस्याओं से डेंगू होने का खतरा बना हुआ है।

वार्ड नंबर 26 बनभूलपुरा से पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान ने बताया कि सड़कों की हालत खस्ता व टूटी-फूटी पड़ी हुई है इसके उपरांत जिला इकाई द्वारा नगर निगम आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर सड़क स्ट्रीट लाइट नालिया की समस्या का समाधान न होने पर पुनः धरना एवं आमरण अनशन देने की बात कही। 

कार्यक्रम में जिला संयोजक एडवोकेट मोहन कांडपाल, वरिष्ठ केंद्रीय नेता भुवन जोशी, एडवोकेट प्रकाश जोशी,वार्ड नंबर 8 के पार्षद रवि वाल्मीकि,मनोज सिंह नेगी, कैप्टन महेश तिवारी, उत्तम बिष्ट, प्रताप चौहान, सत्येंद्र कुमार, राजेश राज , मो फुरकान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नाईसेला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाने की पहल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.