उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का द्वाराहाट पहुचने पर स्थानीय जनता ने फूल माला के साथ किया स्वागत 

मुख्य चौक पर किया संबोधित। बाजार क्षेत्र में निकाली पैदल अभिवादन रैली।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत/द्वाराहाट। उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का द्वाराहाट पहुचने पर स्थानीय जनता ने फूल माला, नगाडे निसाण, ढोल दमाऊ, मशक बिन बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

वही घटगाड़ तिराहे से पैदल चलकर व्यापारियों और स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए महेश नेगी और उनके साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश पांडे त्रिमूर्ति चौक पहुचे।

सर्वप्रथम चौक पर मदन मोहन उपाध्याय, विपिन त्रिपाठी व हरिदत्त कांडपाल की मूर्तियों पर माला चढ़ाकर आशीर्वाद लिया ।

बता दे कि महेश नेगी राष्ट्रीय चैंपियन के साथ ही पूर्व विधायक द्वाराहाट रहे हैं। आगामी ओलम्पिक खेल उत्तराखंड मे होने जा रहे है। इसी को देखते हुए उन्हे उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।

मुख्य चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि मुझे आप सभी के आशीर्वाद से यह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई है।

अब मेरा काम युवाओं को खेल के मैदान से भविष्य बनाने के लिए युवाओं को तैयार करना है। उन्होने कहा कि मेरी खुद की जिंदगी खेल के मैदान से बनी है।

मै अपने गुरु भगवान दास साह की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुचा हूं, और मैं इस मंच से उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमे खेल के माध्यम से देश और दुनियां में पहचान मिल रही है। आप सभी युवा भी खेल से अपना जीवन को सफल बनाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.