देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 रिक्त पदों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठानों में मुन्सरिम और रीडर के 14 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में कार्यालय सहायक – तृतीय के 10 रिक्त पदों, पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) में कार्यालय सहायक- तृतीय के 10 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 03 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है।

इसके अलावा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत फोरमैन परिसम्पत्ति के 01 रिक्त पद, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 रिक्त पदों, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के 33 रिक्त पदों अर्थात कुल 229 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 23.11.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अधिवक्ता के परिवार को धमकी देने का आरोप, घर में आग लगाने और बेटे की शादी नहीं होने देने की बात; FIR दर्ज कराने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.