ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में जनवरी माह में बिजली का संकट गहराने जा रहा है। दरअसल, यूजेवीएनएल ने मनेरी भाली प्लांट की मरम्मत के लिए 20 दिन का शटडाउन लेने का फैसला लिया है। ऐसे में इस प्लांट से पांच जनवरी से 25 जनवरी तक बिजली उत्पादन बंद रहेगा।

 कम पानी उपलब्ध होने से यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन भी 24 मिलियन यूनिट (एमयू) से घटकर 9.37 एमयू रह गया है।इससे बिजली संकट गहराना तय है। गर्मियों में यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन 24 एमयू को पार कर जाता है। सर्दियां आते ही उत्पादन बहुत घट जाता है।

इस बार बारिश न होने के कारण उत्पादन पिछले साल के मुकाबले और भी ज्यादा कम है। पिछले साल 2023 में एक जनवरी को बिजली उत्पादन 10.39 एमयू था, जो इस साल एक जनवरी को 9.37 एमयू तक सीमित हो गया है।

मनेरीभाली से 106 मेगावाट बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद दिक्कत बढ़ना तय है। उधर, बाजार में पीक समय के लिए बिजली नहीं मिल रही है। साथ ही रेट भी 12 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंचे हुए हैं। इस रेट पर यूपीसीएल बहुत अधिक बिजली खरीदने की स्थिति में नहीं है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैना देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.