ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर ब्रह्मपुरी के पास बस और बोलेरो वाहन की भीषण भिड़ंत,  हादसे में 2 लोगों की मौत और 7 घायल

देहरादून। ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर ब्रह्मपुरी के पास बस और बोलेरो वाहन की भीषण भिड़ंत हुई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 7 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर एम्स में उपचार के लिए भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास हरिद्वार से सोनप्रयाग जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या यूके 15 पीए 0236 और एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए 0583 की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों में चीख पुकार मच गई। बोलेरो यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर आ रही थी।

सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर आपातकालीन 108 सेवा से एम्स ऋषिकेश भेजा। जहां पर उपचार के दौरान बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। अन्य 7 घायलों को उपचार जारी है।

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बोलेरो में चालक समेत 9 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर घायलों को तत्काल रेस्क्यू किया गया। हाईवे पर वाहनों को किनारे कर आवागमन सुचारू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एचओडी मोर्चरी के बदले नियमों से पुलिसकर्मियों की बढ़ीं मुश्किलें, घंटों खड़े होकर भरना पड़ रहा पंचनामा

You missed

error: Content is protected !!