ब्रेकिंग न्यूज़
भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज10 साल बाद हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया 50% बढ़ा, व्यापारियों की सहमति से लिया गया फैसलाहल्द्वानी : प्रगति विहार (डहरिया) में मनोज पाठक ने बांटे सहजन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशनीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायलउत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर
खबर शेयर करे -

आदि कैलाश से लौट रहे परिवार की गाड़ी पर टूटकर गिरा पहाड़, बच्चे समेत 2 की मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक पर्यटक वाहन पर पहाड़ से विशाल चट्टान गिरने से 15 वर्षीय किशोर और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले थे और आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के नौ सदस्य दो वाहनों में सवार होकर पंचाचूली क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे धारचूला से लगभग 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में अचानक पहाड़ से भारी चट्टान टूटकर पीछे चल रही बोलेरो वाहन पर गिर गई। चट्टान गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में वाहन चालक सुरेंद्र गर्ब्याल और 15 वर्षीय केशव खंडेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं घायलों को तत्काल धारचूला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम आशीष जोशी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानकर चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि इस दुर्घटना से एक दिन पहले भी क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने की घटना सामने आई थी, जिसमें सात लोग सवार थे। लगातार हो रहे हादसों ने पर्वतीय मार्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!