ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर को ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन में निवेश जुटाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जाएंगे।

इस दौरे में मुख्यमंत्री का अरब देश से रियल एस्टेट, आतिथ्य, लॉजिस्टिक हब और फेसिलिटी मैनेजमेंट सेक्टर के लिए निवेश जुटाने का इरादा है।

आयोजन की तैयारी कर रही अफसरों की टीम ने कुछ निवेशकों से संपर्क भी साधा और कुछ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संपर्क कर रही है।

इस पूरे आयोजन के समन्वयक मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल 16 अक्तूबर को दुबई और 17 अक्तूबर को आबूधाबी में अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों से अलग-अलग बैठकें करेगा।

का एक दल लंदन जा चुका है, जहां 19,500 करोड़ निवेश के सहमति पत्र हुए। दुबई और आबूधाबी से भी सरकार अच्छे-खासे निवेश की उम्मीद कर रही है।

सरकार निवेशकों के साथ बेशक एमओयू कर रही है, लेकिन निवेश करने की अनुमति निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही करने दी जाएगी।

मसलन, भूमि और निविदा संबंधी शर्तों का सभी को पालन करना होगा। सरकार ने बेशक 2.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है, लेकिन वह लक्ष्य पूरा करने के लिए एमओयू नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में रेंटल बाइकों पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

You missed

error: Content is protected !!