ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ओखलकांडा। विश्व हिन्दू परिषद की ओखलकांडा इकाई में पहली बार भारी बरसात में भी लोगों ने दूर- दूर से आकर नाई ओखलकांडा में स्थापना दिवस मनाया।

वीएचपी के नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष करन पनेरू बताया कि पहाड़ों में हो रहे लव ज़िहाद, व लैंड ज़िहाद व हिन्दू धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए देंवेंद्र नयाल के मार्गदर्शन में ओखलकांडा में विश्व हिन्दू परिषद की नई इकाई गठित की गई है ।

वही आज विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस के मौके पर नाई ओखलकांडा में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन कीर्तन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष निर्मल मटियाली , जिला मंत्री दीपक मेहता, जिला संयोजक लाखन मेहरा, जिला सह संयोजक नवीन जोशी व प्रखंड उपाध्यक्षा गंगा देवी , मंत्री गोपाल बिष्ट, सतसंग प्रमुख व सुरक्षा प्रमुख दीपक पनेरू सहित दूर-दूर से आये तमाम स्वयं सेवकों- सेविकाओं कमला, आशु, राकेश पनेरू , विक्की मटियाली, गिरीश पनेरू , त्रिलोक कोटलिया , नवीन जोशी, सहित अन्य लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस पहली बार ओखलकांडा में धूमधाम पूर्वक मनाया ।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के वार्ड-01 में रात्रि चौपाल, मनोज पाठक ने सुनीं जनसमस्याएं, SIR सर्वे में सहयोग की अपील

You missed

error: Content is protected !!