ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

गंगनहर में 5 शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने तलाश की तेज

रुड़की/मंगलौर। गंगनहर की झाल से दो दिन के भीतर पांच शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला समेत दो शवों की शिनाख्त हो पाई है। शवों का रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार को एक साथ तीन शव बरामद किए गए। जबकि दो शव शनिवार को मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर गंगनहर की आसफ नगर झाल में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर झाल से 5 शव बरामद हुए हैं। इनमें विमला पत्नी ईश्वर सिंह निवासी इंदिरा विहार रुड़की और तकी अहमद पुत्र र

चांद अहमद निवासी अलीगढ़ के रूप में, 2 शवों की शिनाख्त हो गई है। विमला देवी 27 सितंबर से लापता चल थीं।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। 19 वर्षीय तकी अहमद 28 सितंबर को अपने अन्य साथियों के साथ पिरान कलियर आया था।

अपने साथियों के साथ गंग नहर में नहाने के दौरान वह बह गया था। पुलिस बाकी तीन शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रहे है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!