ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को देहरादून समेत 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हरिद्वार और यूएसनगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए रहेगा ।

नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून औरचमोली को 11 और 12 सितंबर को भी येलो अलर्ट में रखा गया है।मानसून ने एक बार फिर उत्तराखंड में तेजी दिखानी शुरू कर दी है।

देहरादून समेत उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में शनिवार को भी बारिश हुई। रविवार को दो जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
error: Content is protected !!