हल्द्वानी। चौराहे और सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर से मंगल पड़ाव से स्टेडियम तक अपर जिला अधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में सड़क के दोनों तरफ 12 मीटर की नपाई की गई है।

प्रशासन का यह कहना है कि पूर्व में सड़क चौड़ीकरण को लेकर 12 मी दोनों तरफ तोड़े जाने का निर्णय हुआ था इसके बाद अब यह देखा जा रहा है कि किन भवन स्वामियों ने 12 मीटर तक अतिक्रमण तोड़ दिया है या किन लोगों ने नहीं तोड़ा है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि सभी भवन स्वामियों को नपी करते हुए बताया जा रहा है कि उन्हें कब तक अतिक्रमण पूरी तरह हटा देना है।

ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा किया जा सके और उसी हिसाब से सबको समय भी दिया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से की मुलाकात, नैनीताल की समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.