पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़कों की दशा सुधारने की मांग 

भीमताल/ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा  क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विकास खण्ड ओखलकांडा में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा हैडाखान सडक काफी खराब हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हैडाखान सडक मार्ग के तात्कालिक अस्थाई सुधार कार्य प्रान्तीय खण्ड नैनीताल को शनिवार से कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

वही लोनिवि भवाली के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आपदा से क्षतिग्रस्त भागों का सर्वे कर डीपीआर प्रस्तुत करें ताकि आपदा मद से सडक मार्ग के खतरनाक स्थलों को ठीक किया जाए।

उन्होंने कहा हैडाखान मार्ग वन भूमि हस्तान्तरण हेतु भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरान्त स्थाई समाधान किया जायेगा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.