हल्द्वानी। भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के बड़ौन क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी बचुली देवी का नामांकन खारिज होने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

नामांकन रद्द किए जाने को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कैंप कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस नेता हरीश पनेरु के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बचुली देवी ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज लगाए थे, जिनकी रसीदें भी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई थीं।

लेकिन 10 जुलाई को नामांकन जांच के अंतिम दिन रिटर्निंग ऑफिसर ने दस्तावेज अधूरे होने का हवाला देकर नामांकन खारिज कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि नामांकन पत्र से दस्तावेजों को जानबूझकर हटाया गया और महिला प्रत्याशी के साथ रिटर्निंग ऑफिसर ने अभद्र व्यवहार भी किया।

हरीश पनेरु ने आरोप लगाया कि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी को निर्विरोध

विजयी कराने के लिए बचुली देवी का नामांकन रद्द कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और रिटर्निंग ऑफिसर विधायक के दबाव में काम कर रहे हैं।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च; बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.