ब्रेकिंग न्यूज़

समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी अंजलि वर्मा ने नैनीताल एसएसपी डॉ मंजुनाथ टी.सी से मुलाकात कर सोशल मीडिया ब्लॉणगर ज्योति अधिकारी एवं सुनीता भट्ट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की माँग

हल्द्वानी। शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो महिला ब्लॉगरों के विवाद को लेकर समाजसेवी विशाल वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी विशाल वर्मा और समाजसेवी अंजलि वर्मा ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. से मुलाकात कर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

विशाल वर्मा ने बताया कि विगत दिनों काठगोदाम क्षेत्र स्थित चौपाटी में किसी बात को लेकर दोनों महिला ब्लॉगरों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि दोनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे को गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देती नजर आईं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से हल्द्वानी जैसे शांत शहर की छवि धूमिल हो रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से निजी और पारिवारिक विवादों को सार्वजनिक करने से न केवल शहर बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने एसएसपी से मांग की है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों महिला ब्लॉगरों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में गलत संदेश न जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.