ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगने वाला है।

माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते यानी नवरात्रों में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

कैबिनेट विस्तार के साथ ही संगठन के नेताओं को भी सरकार में दायित्व दिए जाना है, जिसकी लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है।

दरअसल, उत्तराखंड में बीते काफी समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं हैं. कुछ दिनों पहले उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी साफ किया है कि प्रदेश में कभी भी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

वहीं अब उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी साफ किया है कि कैबिनेट विस्तार और दायित्व दिए जाने को लेकर केंद्र में नेताओं के साथ कई दौर की बैठक हो चुकी हैं।

बैठक में लगभग सब तय हो चुका है. मंत्रियों और दायित्वधारियों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है।

बता दें कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश में उत्तराखंड सरकार में मंत्रियों के रिक्त पदों की संख्या पांच हो गई है।

धामी कैबिनेट में पांच जगह खाली होने से मंत्रियों पर भी मंत्रालयों को बोझ बढ़ रहा है. सबसे ज्यादा विभाग इस वक्त खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देख रहे है।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिला ओखलकांडा के युवक का शव, क्षेत्र में शोक की लहर

You missed

error: Content is protected !!