ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। हल्द्वानी और लालकुआं शहर के आसपास चल रहे वाटर पार्क में कई तरह की अनियमिताएं सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन जांच करने की बात कह रहा है।

दरअसल हल्द्वानी और लालकुआं में कई वाटर पार्क हैं। जिनमें सिंचाई की नहर से और ट्यूबवेल से पानी लगाए जाने की शिकायत सामने आई है। जहां एक ओर भीषण गर्मी में जिलाधिकारी ने पानी की व्यवसायिक गतिविधियों में रोक लगाई गई है।

ऐसे में वाटर पार्क की शिकायत के बाद उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने जल्द जल संस्थान और सिंचाई विभाग से जांच कर कर अनियमिताएं होने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

वहीं संचालकों को कहना है कि उनकी तरफ से सारे मानक पूर्ण किए गए हैं। किसी भी तरह से किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें :  विवेचनाधीन अभियोग पर भ्रामक प्रचार को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त तथ्यहीन और अपुष्ट पोस्ट प्रसारित करने पर देहरादून के X हैंडल संचालक को नोटिस, निर्धारित समय में मांगा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.