ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सिद्धेश्वर मंदिर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन हुआ नारद मोह का मंचनकुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस में एमबीपीजी हल्द्वानी का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीती चैंपियनशिप“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्षखुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

देहरादून। उत्तराखंडवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

सोमवार को राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हरिद्वार के रुड़की में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि अब अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। 29 अप्रैल को देहरादून और टिहरी में भी मौसम उग्र हो सकता है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

वहीं 28 से 30 अप्रैल तक मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है। 30 अप्रैल और 1 मई तक पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे मई की शुरुआत सुहावनी हो सकती है।

प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित भवनों में रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, बिजली उपकरणों के उपयोग से बचने और यात्रियों को पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा पर जाने वालों को मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने को कहा गया है।

प्रदेश में बदलते मौसम के इस रुख से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की भी जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.