मंजुनाथ टीसी का साफ अल्टीमेटम, स्टंटबाज पर सीधी FIR

थार से हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने की वीडियो का एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने लिया संज्ञान

थार चालक को लिया हिरासत में, वाहनसीज, अभियोग पंजीकृत, लाइसेन्स निरस्त

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 का स्पष्ट संदेश – हुड़दंग, अराजकता और स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

हल्द्वानी। वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक द्वारा हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी तथा आम जनता की जान जोखिम में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

     वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए  एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा वाहन चालक का पता लगा कर ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के विरुद्ध

भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 20.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा चालक को हिरासत में लिया गया, खतरनाक व उतावलेपन से वाहन चलाने पर वाहन सीज किया गया तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि

➡️ स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

➡️ सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

    नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रो. संजय पंत बने डीएसबी परिसर के नए निदेशक, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.