ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

घर में गैस सिलेंडर फटने से फौजी और परिवार झुलसा, सुशीला तिवारी अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार जारी 

हल्द्वानी। आरटीओ चौकी क्षेत्र के पास स्थित जय देवपुर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी। फौजी कमल रावत के घर में गैस सिलेंडर फटने से उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के बर्न वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण हुआ। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने डिकरी देवी हत्याकांड पर दुःख व्यक्त किया, बच्चों से की मुलाकात, शराब के खिलाफ बड़े जनआंदोलन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.