ब्रेकिंग न्यूज़

खड़ी ट्रेन में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का चौंकाने वाला मामला

आरोपियों ने पहले बलात्कार किया और फिर उसे पटरी पर फेंक कर भाग गए

हरियाणा के पानीपत में एक खड़ी ट्रेन में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ आरोपियों ने पहले बलात्कार किया और फिर उसे पटरी पर फेंक कर भाग गए।

इस दौरान एक ट्रेन आ गई और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसका एक पैर कट गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

पुलिस के अनुसार, पानीपत में एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला की उम्र 38 साल बताई जा रही है। 26 जून को महिला के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बताया कि उसके पति का कहना था कि 24 जून को विवाद के बाद से ही वह कहीं चली गई, लेकिन वह वापस आ जाएगी क्योंकि वह ऐसा पहले भी कर चुकी है।

अक्सर घर छोड़कर चली जाती थी पीड़ित महिला

किला थाना प्रभारी श्री निवास ने बताया कि उन्हें 26 जून को महिला के लापता होने की रिपोर्ट मिली थी. उसके पति ने बताया था कि उसने झगड़ा किया, उसके बाद घर छोड़कर चली गई. उनको लगा कि वो वापस आ जाएगी, क्योंकि इससे पहले भी वो ऐसा कर चुकी थी. घर से जाने के बाद खुद ही वापस आ जाती थी. लेकिन दो दिन तक जब वो वापस नहीं आई तो उसके पति ने थाने को सूचित किया।

बलात्कार के बाद पटरी पर फेंका, कटा पैर

वहीं, महिला ने पुलिस को बताया है कि वह पास के ही एक रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और कहा कि उसे उसके पति ने भेजा है। वह महिला को लेकर खड़ी ट्रेन के कोच में गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दो और लोग भी वहां पहुंचे, उन्होंने भी महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वे महिला को लेकर सोनीपत गए। वहां उसे ट्रेन की पटरी पर फेंककर भाग गए। इस दौरान एक ट्रेन गुजरी, महिला उसकी चपेट में आ गई और उसने अपना एक पैर खो दिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पानीपत जीआरपी

जीआरपी एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि रविवार की शाम को उनको जीरो एफआईआर मिली है. इस मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है।

पुलिस टीम जांच के साथ आरोपियों की तलाश भी कर रही है. बताते चलें कि जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज की जा सकती है, लेकिन बाद में उसे उस थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जहां वारदात हुई होती है।

यह भी पढ़ें :  हवन में दलितों की आहुति और प्रसाद वितरण, फिर भी छुआछूत का आरोप; रेखा आर्या का कांग्रेस पर निशाना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.