ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

आशिक मिजाज डिप्टी जेलर पर महिला ने लगाया 6 वर्ष से शारीरिक शोषण एवम दुष्कर्म  का आरोप

 चमोली। जिला कारागार के डिप्टी जेलर नईम अब्बास को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को चिकित्सालय से छुट्टी मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मामले में हिंदूवादी सगंठनों ने पीडि़ता के पक्ष में चमोली कोतवाली में हंगामा भी किया था। अनुसूचित जाति की पीड़िता का आरोप है कि जेलर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
मंगलवार की देर रात डिप्टी जेलर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती था।

चमोली जिले के जेलर नईम अब्बास के खिलाफ एक महिला के साथ यौन शौषण का आरोप लगा था। जबकि जेलर का कहना है कि कई महिलाओं द्वारा उसे ब्लैक मेल किया गया है और उसे मारने के लिए जहर देने का प्रयास किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस मामले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सीएम की प्रेषित ज्ञापन पत्र में लिखा गया है कि सीमांत जिला चमोली में जिला जेल में नियुक्त डिप्टी जेलर नईम अब्बास द्वारा पिछले 6 वर्षों से बिजनौर निवासी एक हिंदू युवती का शारीरिक शोषण एवम दुष्कर्म का किया जाने का आरोप लगाए थे।

चमोली कोतवाली पुलिस डिप्टी जेलर से पूछताछ कर रही है। बताया कि डिप्टी जेलर की हरिद्वार में तैनाती के समय से ही पीड़िता की उनसे जान पहचान हुई थी। अनुसूचित जाति की पीड़िता का आरोप है कि जेलर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  चित्रशिला धाम के शनि मंदिर को लेकर विवाद गहराया, पहाड़ी आर्मी ने लगाए अतिक्रमण और अनैतिक गतिविधियों के आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.