ब्रेकिंग न्यूज़

Facebook LIVE से सामने आया शर्मनाक वीडियो SSP NAINITAL मंजुनाथ टी.सी. एक्शन मोड में

 दोषी हिरासत में, मुकदमा किया दर्ज

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत अपनाया सख्त रुख

हल्द्वानी। फेसबुक पर LIVE वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाली गलौच तथा महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज

रक्षित शर्मा नामक फेसबुक यूजर द्वारा लाइव के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया।

जिसमें उक्त द्वारा वाहन चलाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच तथा राह चलती महिलाओं पर अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी  विजय मेहता को तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रोफाइल संचालक रक्षित शर्मा* पुत्र ललित शर्मा निवासी दमुवाढूगा के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 4/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर उक्त को धारा 172 बीएनएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत लिया गया।

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 का कड़ा संदेश

जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.