ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में गौरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व ₹15 हजार बरामदऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़; मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्ताररामगढ़ में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, भव्य झांकी में भक्ति के रंग में रंगे हरीश पनेरूनैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांश्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

उत्तरकाशी सिल्कयारा सुरंग। सुरंग में फंसे श्रमिकों को योग करने, एक-दूसरे से बाउत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की शारीरिक और मानसिक सेहत को दुरुस्त रखने के लिए, उन्हें व्यायाम करने और नियमित संचार बनाए रखने को कहा गया है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, सुरंग स्थल पर भेजे गए मनोचिकित्सक अभिषेक शर्मा ने श्रमिकों को 2 किलोमीटर के सीमित क्षेत्र के भीतर चलने, हल्के योगाभ्यास करने और अपना समय बिताने के साधन के रूप में आपस में बातचीत करने की सलाह दी है।बातचीत करने की सलाह।

मलबे को काटकर निकालने का अभियान शुरू

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने डॉ. अभिषेक शर्मा के हवाले से कहा कि श्रमिकों के लिए नींद बहुत महत्वपूर्ण है। अब तक वे अच्छी नींद ले रहे हैं और सोने में कोई कठिनाई नहीं आई है।

इस बीच सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल होने का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने उनके परिवारों की उम्मीद के साथ ही बचावकर्मियों का मनोबल भी बढ़ा दिया है। साथ ही मलबे को काटकर निकासी मार्ग से श्रमिकों को निकालने का अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है।

दो या ढाई दिन में मिल सकती है खुशखबरी यही नहीं सुरंग के बाड़कोट-छोर पर भी दो विस्फोट किए गए और नई ड्रिलिंग करने की प्रक्रिया शुरू हुई। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने दिल्ली में संवाददाताओं बताया कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो क्षैतिज ड्रिलिंग का काम दो या ढाई दिन में खत्म हो जाएगा।

मंगलवार को छह इंच की पाइपलाइन के जरिए एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा भेजा गया जिससे श्रमिकों के सकुशल होने की जानकारी मिली। वीडियो में श्रमिक एक-दूसरे से बात करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.