ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत आठ जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.