ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भीमताल क्षेत्र के उड़वा हैड़ाखान निवासी 42 वर्षीय संतोष सिंह सम्मल पुत्र चंदन सिंह हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, संतोष सिंह हाल ही में राजस्थान के अजमेर से घूमकर लौटे थे और मंगलवार देर रात हल्द्वानी पहुंचे थे। देर रात होने के कारण उन्होंने होटल में कमरा लिया था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बताया गया कि मृतक के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं और संतोष सिंह खेतीबाड़ी का कार्य करते थे।

उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.