ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी में सरेआम युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर लहू लोहान कर दिया

रामपुर रोड पर कत्था फैक्टरी के पास वारदात

हल्द्वानी। कत्था फैक्टरी के पास खान-पान के ठेले पर बैठे युवक को हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्टरी की कॉलोनी निवासी अमित कश्यप  अपनी पत्नी राखी, 8 साल के बेटे चिराग, 3 साल की बेटी आरोही, पिता सुमेर और भाई संजय के साथ रहता था।वह पंचायतघर स्थित एक पेंट कंपनी के डिपो में काम करता था।

मूल रूप से पीलीभीत निवासी उसके पिता सुमेर कत्था फैक्टरी के बाहर खाने का ठेला लगाते हैं। अमित रविवार शाम पिता सुमेर किसी काम के सिलसिले में मंगलपड़ाव चले गए।

उन्होंने अमित को ठेले पर बैठने को कहा। अमित और उसका आठ साल का बेटा ठेले पर था। शाम करीब छह बजे बिजली चली गई।

अमित ने अपने बेटे चिराग को घर से चार्जिंग वालाबल्ब लेने भेज दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने धारदार हथियार से अमित पर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, सीएम धामी बोले—नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को मिलेगा नया विस्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.