ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 हल्द्वानी।  देर रात भाई को लेने के लिए जा रहे युवक को आधी रात गोली मार दी गई। बुरी तरह लहूलुहान युवक को एसटीएच ले जाया गया।

जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना क्यों और कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मूलरूप से कोटाबाग का रहने वाला 23 वर्षीय उमेश सिंह बिष्ट यहां नैनीताल रोड पर गुलाटी चिकन वाली गली में किराए पर रहता है और दुर्गा सिटी सेंटर के पीछे स्मार्ट प्वाइंट में बतौर सेल्समैन के पद पर तैनात हैं।

पीछे से आए लोगों ने आवाज देकर चलाई गोली, पैर में लगी आधी रात के बाद हुई घटना, घायल राम मूर्ति किया गया रेफर ।

भोटियापड़ाव पुलिस को उमेश ने बताया कि रविवार रात उसका भाई देहरादून से लौट रहा था और वह घर से भाई को लेने के लिए निकला था।

गुलाटी चिकन के पास पीछे से आ रहे कुछ लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उक्त लोगों के नशे में होने की वजह से वह रुका नहीं। इस पर उक्त लोगों में से एक उसे गोली मार दी। गोली उसके बायें‌ पैर की जांघ में लगी और लहूलुहान होकर वह वहीं गिर गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं से गुजर रहे हेमन्त बिष्ट  और देवेन्द्र सिंह नेगी ने 108 डब्बू औ एंबुलेंस की मदद से उसे एसटीएच पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी भी चेक किए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.