रील बनाने के लिए जलाशय में कूदा युवक, डूबने से हुई मौत 

सितारगंज। अपने दो दोस्तों के साथ रील बनाने गए युवक की नानकमत्ता जलाशय में डूबने से मौत हो गई।

मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी उवैस अंसारी (20) पुत्र मानु अंसारी अपने दो दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए नानकमत्ता जलाशय गया था।

दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, वह रील बनाने के लिए जलाशय में कूदा था। फिर वह बाहर भी आ गया था लेकिन अचानक बेहोश होने के कारण दोबारा जलाशय में गिर गया।

दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.