ब्रेकिंग न्यूज़

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में 846 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को नैनीताल पुलिस लगातार साकार कर रही है।

 कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने 846 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने 8 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान होंडा शोरूम की ओर मंडी बायपास रोड, हल्द्वानी से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 846 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 48/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने का काम करता है और साथ ही चरस को खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त 

रविन्द्र सिंह पुत्र शोबन सिंह, निवासी बबियाड़, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल। वर्तमान पता—दानीबंगर, गौलापार, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.