ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल से गायब युवक का लगातार तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला 

 रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। तीसरे दिन भी कोई ठोस सुराग न मिलने से परिजनों और पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

पंगोट लदबांसी गांव निवासी दीपक उपाध्याय 22 अप्रैल की रात से लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और डॉग स्क्वाड लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वहीं शनिवार को ड्रोन की मदद से भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार, दीपक हल्द्वानी रोड स्थित भूजियाघाट के एक होटल में कार्यरत था। घटना वाले दिन वह अपने तीन साथियों के साथ तल्लीताल क्षेत्र में मौजूद था, जहां से वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद 23 अप्रैल को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर टूटा पहाड़ और आसपास के जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

हालांकि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि को देखते हुए अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन मौके पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें :  सरकारी सस्ते गल्ले का डीलर विदेश में, तीन महीने से राशन न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सस्ते गल्ले की दुकान पर धरना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.