स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के लिए नैनीताल जनपद की 07 ग्राम पंचायत हुई चयनित

18 सितम्बर को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

राज्य में कुल 15 ग्राम पंचायत चयनित हुई है जिनमे से 07 ग्राम पंचायत नैनीताल जनपद की है

 नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले पुरस्कारों में नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत को चिन्हित किया गया है जिनमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत स्वम मूल्यांकन एवं सहकर्मी सत्यापन की स्थिति के आधार पर 07 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुनी गई है ।

जिनको मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 18 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे प्रधान सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सम्मानित करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अंतर्गत नैनीताल जनपद की 07 ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा जिसमें विकासखंड भीमताल के पस्तोला ग्राम पंचायत और रामगढ़ विकासखंड के बोहरा कोट ग्राम पंचायत, ओखल कांडा विकासखंड के जमराड़ी ग्राम पंचायत तथा हल्द्वानी विकासखंड के किशनपुर सकुलिया, रामगढ़ के कानिया, हल्द्वानी विकासखंड के हल्दुचौड़ जग्गी और हल्दूचौड़ दीना ग्राम पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में स्वच्छ गांव के परिपेक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चौथी बार होगा महोत्सव-2026, लोक संस्कृति को मिलेगा मंच, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.