ब्रेकिंग न्यूज़

2 बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में 1 युवक की मौत, 5 घायल

कालाढूंगी। सोमवार की देर रात बेलपोखरा के पास 2 बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 बाइकों पर सवार 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

कालाडूंगी थाने के एस आई निशु गौतम ने बताया कि शाम छह बजे करीच रामनगर मार्ग में बेलपोखरा के पास बंदरजूड़ा निवासी 2 सगे भाई चंद्र शेखर जोशी  और तारा दत्त जोशी की बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई।

दूसरी बाइक पर कमोला निवासी तीन युवक रोहित  मनीष कुमार और अक्षय कुमार सवार थे।

हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सीएचसी भेजा। इलाज के दौरान बंदरजूड़ा निवासी तारा दत्त जोशी की मौत हो गई।

वहीं मृतक के भाई को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताधिक दोनों सगे भाई डेयरी में दूध देकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी द्वारा किया गया शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.