ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंडमे कॉलेज और यूनिवर्सिटी बन रहे हैं अराजकता के अड्डे्, आए दिन मारपीट और  कॉलेज हथियार ले जाने की घटनाएं हुई आम

देहरादून। दून यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से आयोजित फ्रेशर्स पार्टी के बाद देर रात सड़क पर हुए कथित हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों में कुछ छात्र दून यूनिवर्सिटी के हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार, वीकेंड पर छात्रों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन से अनुमति नहीं ली गई थी। पार्टी में छात्र और छात्राएं शामिल हुए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी सड़क पर पहुंच गए, जहां कथित तौर पर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग किया।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुए हैं। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर शर्ट उतारकर सड़क पर घूमते और वहां से गुजर रहे वाहनों को रोककर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक काले रंग की कार को छात्रों ने कथित तौर पर घेर लिया। आरोप है कि हुड़दंग कर रहे युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में मारपीट और हंगामे की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने छह छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य छात्रों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्टी का आयोजन किन लोगों की ओर से किया गया था और क्या इसके लिए संबंधित प्रशासन या यूनिवर्सिटी प्रबंधन से कोई अनुमति ली गई थी। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य छात्रों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 सितंबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.