ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शामा भनार के पास लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर कीमू गांव से धरमघर जा रही बारात की बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में वाहन सवार 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे नीचे जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। प्रशासन ने भी लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आरक्षण को लेकर बवाल, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.