ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नैनीताल में ब्रिटिशकालीन राजभवन का 127वा जन्मदिन का आज मनाया जाएगा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। ब्रिटिशकालीन राजभवन का 127वां जन्मदिन मनाने की जोरशोर से तैयारी में जुटे हैँ। ऐतिहासिक राजभवन के जन्मदिनके अवसर पर केक काटकर खूब इंजॉय करने की योजना बनाई गई हैँ।   

नैनीताल के राजभवन की नींव 125 वर्ष पूर्व 27 अप्रैल 1897 क़ो रखी गई थी। तीन वर्ष बाद 1900 में यह इमारत बनकर तैयार हुई।

राजभवन को तैयार करने में सर एंथनी पैट्रिक मैकडोनलड की अहम भूमिका रही। नैनीताल में ब्रिटिशकाल से ही राजभवन में राज्यपाल का प्रवास रहता था।

पहली बार 1862 में यहां राजभवन स्थापित करने के प्रयास किए गए। अंग्रेजों ने आगरा और अवध की राजधानी लखनऊ तो ग्रीष्मकालीन राजधानी नैनीताल बनाई थी।

नैनीताल में राजभवन पहली बार वर्ष 1862 में रैमजे परिसर में स्थापित किया गया। तीन वर्ष बाद 1865 में इसे मालडन हाउस में शिफ्ट कर दिया गया।

इसके दस वर्ष बाद 1875 में राजभवन को स्नोव्यू क्षेत्र में स्थापित किया गया। यह क्षेत्र आज भी पुराना राजभवन नाम से ही जाना जाता है।

27 अप्रैल 1897 को वर्तमान राजभवन की नींव शेरवुड हाउस के पास रखी गई थी। शनिवार क़ो स्थानीय लोग राजभवन का जन्मदिन मनाएँगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.