ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नंदा देवी महोत्सव के समापन एवं डोला विसर्जन कार्यक्रम के दृष्टिगत 23 सितम्बर को नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
नैनीताल। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन एवं मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने 23 सितंबर 2026 को नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्री नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ होगा। नैनीताल के साथ-साथ परगना नैनीताल के भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के भी पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन के अनुसार शोभायात्रा और डोला विसर्जन के दौरान नगर क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसके चलते विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में विद्यालयों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
इन संस्थानों में रहेगा अवकाश
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 23 सितंबर 2026 को नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विश्वविद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय केवल धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए नहीं, बल्कि संभावित भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए भी लिया गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर नगर क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि अवकाश संबंधी आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नंदा देवी महोत्सव के समापन के साथ नैनीताल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का यह प्रमुख चरण संपन्न होगा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.