ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित चेष्टा विकास संस्था में नाबार्ड के सहयोग से 18 दिवसीय पिछौड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को पारंपरिक पिछौड़ा निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नाबार्ड राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जनपद नैनीताल में भी इसी क्रम में कई स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित बाजपेयी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय समावेशन विभाग से विनोद सनवाल, वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल और सुरेश बिष्ट भी उपस्थित रहे। बी.डी. नैनवाल ने महिलाओं को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

चेष्टा विकास संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सूक्ष्म स्तर से रोजगार की शुरुआत कर आज सैकड़ों महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया है तथा उन्हें बैंक से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के समन्वयक मुकुल कुमार ने किया। इस दौरान कई मीडिया कर्मी और पत्रकार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  फ्लाइंग कार के सपने को मिली सरकार की उड़ान: युवा नवोन्मेषक रवि टमटा से मिले मुख्यमंत्री धामी, स्टार्टअप को शासकीय सहायता देने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.