ब्रेकिंग न्यूज़

उप महानिरीक्षक एस.एस.बी एवं एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में बेहतर तालमेल एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शिष्टाचार भेंट

नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में उप महानिरीक्षक एसएसबी दुर्गा बहादुर सुनार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के मध्य शिष्टाचार भेंट एवं समन्वय बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान उप महानिरीक्षक एसएसबी ने जनपद नैनीताल में शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात एसएसबी अधिकारियों और कर्मचारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, पर्यटकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मधुर व्यवहार रखने तथा जनपद पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर तालमेल, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, 2आईसी नरेश कुमार एवं एसी प्रशांत पोटभरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.