देहरादून। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

2 हजार रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। इस मौके पर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

सेना की ओर से राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.