नैनीताल में नया साल मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

होटल एसोसिएशन के सहयोग से माल रोड को रंग बिरंगी बिजली की मालाओं से सजाया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हमेशा से ही पर्यटन और पर्यटको के लिए खास रहा है। नए साल का जश्न मनाने भारी संख्या में पर्यटक देश से ही नही बल्कि विदेशो से भी पर्यटक नैनीताल पहुचते है।

नए साल के जश्न के लिए पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों ने पूरी तैयारियां कर ली है, तो वही प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।

दिल को छू जाने वाली ठंडक और गीत संगीत का तडका नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंण्ड में नये साल का जस्न कुछ इसी अंदाज में रहने वाला है। साल 2025 के आगमन को खास बनाने के लिये नैनीताल समेत पूरे हील स्टेशन तैयार है।

नैनीताल में भी मालरोड को ना सिर्फ लाईटों से सजाया जा रहा है बल्कि पर्यटक गीत संगीत का लूप्त उठा सकें इसके लिए पर्यटन कारोबारी से जुड़े लोगों ने सैलानीयों को रिझाने के लिए डिस्को का आयोजन किया जा रहा है।

जोश और जस्न के साथ नये साल का स्वागत में कोई खलल ना पडे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया नए ट्रैफिक प्लान के तहत दुपहिया वाहनों के नगर में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

जबकि पार्किंग फूल होने पर पर्यटक वाहनों को नगर के बाहर पार्किंग में पार्क कराने के बाद शटल सेवा से नगर में लाया जाएगा। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच एल्कोमिटर से की जायेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.