ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप- प्रदेश में डेंगू के 308 नए मामले, एक मरीज की मौत

प्रदेश में अब तक डेंगू के 2328 मामले आए हैं। जिनमें 1956 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 357 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में डेंगू पीड़ित 15 मरीजों की मौत भी हुई है। देहरादून में तेरह और नैनीताल में दो मरीजों की मौत हुई है। देहरादून जनपद डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर अभी तक 902 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

प्रदेश में तमाम कोशिशों के बावजूद भी एडीज मच्छर की सक्रियता कम नहीं हो रही है। डेंगू का ग्राफ हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक डेंगू के मामले आ रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश के सात जिलों में डेंगू के 98 नए मामले मिले हैं।

सबसे अधिक 54 मामले पौड़ी जिले में मिले हैं। देहरादून में 14, चंपावत में नौ, हरिद्वार में आठ, ऊधम सिंह नगर में छह, चमोली में पांच और नैनीताल में दो लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है। नैनीताल जिले में डेंगू पीड़ित एक मरीज की मौत भी हुई है।

बता दें, प्रदेश में अब तक डेंगू के 2328 मामले आए हैं। जिनमें 1956 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 357 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में डेंगू पीड़ित 15 मरीजों की मौत भी हुई है। देहरादून में तेरह और नैनीताल में दो मरीजों की मौत हुई है। देहरादून जनपद डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित है।

यहां पर अभी तक 902 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। पौड़ी गढ़वाल में 457, हरिद्वार में 395, नैनीताल में 367, ऊधम सिंह नगर में 69, चमोली में 49, चंपावत में 39, टिहरी गढ़वाल में 17, रुद्रप्रयाग में 14, बागेश्वर में दस व अल्मोड़ा में नौ मामले आए हैं। शुरुआत में देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में ही मच्छर ज्यादा कहर बरपा रहा था, लेकिन अब पहाड़ में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.