उत्तराखंड। नैनीताल जिले में आज सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इसका शासनादेश देर रात जारी हुआ है।सरकारी संस्थानों में आज छुट्टी, देर रात आया शासनादेश

अभिभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद शर्मा के कल देर शाम निधन होने के बाद शासन की ओर से यह शासनादेश जारी किया गया।

रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में आज पूर्व मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष रहे पूरन चंद शर्मा का अंतिम संस्कार सरकारी विधि विधान के अनुसार किया जाएगा।

पूरन चंद शर्मा 1991 में प्रचंड राम लहर के दौरान 12 मंडल विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए थे। तथा कल्याण सिंह सरकार में उन्हें पर्वतीय विकास मंत्री बनाया गया था।

वह कुमाऊं के ऐसे अकेले विधायक थे जिन्हें पर्वतीय विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा बयान, रेखा आर्य–गिरधारी लाल साहू विवाद पर साधा निशाना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.