ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

एक रिजॉर्ट में आयोजित रेव पार्टी में जमकर शराब और शबार का नशा

पुलिस ने छापा मारकर 7 लड़कियों समेत 37 लोगों को किया गिरफ्तार 

हरिद्वार। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में मोहन चट्टी के पास एक रिजॉर्ट में शनिवार देर रात छापा मारकर पुलिस ने रेव पार्टी कर रहे सात युवतियों समेत 37 लोगों को पकड़ लिया।

रिजॉर्ट में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी।
पुलिस ने मामले में रिजॉर्ट के दो संचालकों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।

जबकि, 29 लोगों का पुलिस ऐक्ट में चालान किया है। एक आरोपी फरार हो गया। पकड़ी गई लड़कियों को पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि शनिवार रात मोहन चट्टी के पॉम व्यू रिजॉर्ट जोगियाना में हुड़दंग की सूचना मिली।

रिजॉर्ट में छापा मारा तो यहां तेज आवाज में बज रहे डीजे पर लड़के-लड़कियां नशे में डांस-हुड़दंग करते मिले।

रिजॉर्ट से शराब की बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने सात लड़कियों समेत 37 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से अधिकतर आरोपी यूपी के गाजियाबाद और पंजाब के रहने वाले हैं। एक आरोपी विक्की जैन फरार हो गया।

मामले में रिजॉर्ट के संचालक अभय कुमार निवासी सोतीगंज,मेरठ व विनीत गोयल निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद और पार्टी में युवक-युवतियों को बुलाने वाले असलम तथा अमनदीप, दोनों निवासी फरीदकोट, पंजाब और विक्की जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी सैनी ने बताया कि रिजॉर्ट संचालक, शराब परोसने से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा पाए। उधर, पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पुलिस को क्षेत्र के अन्य होटलों और रिजॉर्ट में भी शराब समेत सभी जरूरी लाइसेंसों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पत्नी की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!