नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का लगातार वार

लालकुआं एवं भीमताल पुलिस ने 4 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

अवैध शराब, चरस व स्मैक बरामद, 2 वाहन सीज

 नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

   दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं,  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा नशे के 04 तस्करों की गिरफ्तारी की गई है।

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा- थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से क्रमशः 

1- ऋषिपाल कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप निवासी कादरगंज थाना फतेहगंज जिला बरेली उ0प्र0 को मन्नू की झोपड़ी के पास बेरीपड़ाव से वाहन स्कूटी नंबर UK06Z0205 में अवैध रुप से 51 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का परिवहन* करते हुये गिरफ्तार किया गया।

2- धीरज पुत्र सर्वेश निवासी वीआईपी गेट लालकुआं सुभाषनगर बैरियर जंगल की तरफ लालकुआं से 106 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तगंणो के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम संख्या – 41/25, 42/25 धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गए है। 

2- पुलिस टीम द्वारा सुभाषनगर बैरियर में चैकिंग के दौरान अभियुक्त हिमाशु शुक्ला पुत्र स्व0 रामचन्द्र शुक्ला निवासी पश्चिमी राजीवनगर 2किमी0 थाना लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र- 26 वर्ष को अपाचे बाईक में 280 ग्राम चरस के साथ परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त चरस को वी0आई0पी0 गेट लालकुआ के रहने वाले धीरेन्द्र सिंह उर्फ बन्टी और सन्नी कुमार उर्फ सनिया से बताया है। 

     जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध FIR N0- 44/25 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

थाना भीमताल-

    थानाध्यक्ष भीमताल  विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 18/19.02.2025 की रात्रि मेंबाईपास तिराहा प्रतीक्षालय, भीमताल से अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र स्व० चिन्ता राम निवासी वार्ड न० 6, कुआंताल भीमताल जिला नैनीताल उम्र 26 वर्ष के कब्जे से कुल 4.15 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्बन्ध मे थाना भीमताल मे मु0अ0सं0 09/2025 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.