ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गौलापार में घर के पीछे बने भूमिगत टैंक में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यूपी के बदायूं जिला स्थित दातागंज के बिहारीपुर निवासी नरवीर गौलापार के खेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहता है।

उसके सास-ससुर यहां खेत में बटाई का काम करते हैं। नरवीर खेत के काम के साथ ही मजदूरी करता है। शनिवार को उसके सास-ससुर गांव गए थे। पत्नी की तबीयत ठीक न होने की वजह से वह सो रही थी।

इसी बीच नरवीर का चार वर्षीय बेटा आयुष खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया और टैंक में जा गिरा।

कुछ देर बाद बच्चे की मौसी उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची तो आयुष का शव पानी में दिखा। शोर-शराबा सुनकर परिजन एकत्र हुए और टैंक से बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.