ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

दो युवकों पर घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने हमला कर कर दिया घायल 

दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो दोस्तों को घेर कर पिटाई करने के बाद उन पर फायर झोंकने पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया. पुलिस द्वारा जेल भेजे गए तीनों आरोपियों पर पूर्व के कई मुकदमे दर्ज हैं. जबकि दो नाबालिग युवकों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह अपने दोस्त मोहित के साथ किसी जरुरी काम से रेशम बाड़ी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान होली चौक रेशम बाड़ी के पास घात लगाकर बैठे दस बारह युवकों द्वारा उस पर तमंचा तान के फायर कर दिया. जिसमें वो बाल बाल बच गए,और फिर वहां से भागने का प्रयास करने लगें तो युवकों ने उसको लात घूंसे और बेल्ट से दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी।

पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित हरप्रीत उर्फ हैप्पी की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वार्ड नम्बर 17 निवासी सोहेल पुत्र फरीद बाबा, समीर पुत्र गुड्डू, रिजवान उर्फ रिजवी पुत्र नजीर अहमद सहित दो नाबालिग को घटना में प्रयुक्त तमंचे एवं दो बेल्ट के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोहेल,समीर एवं रिजवान को जेल भेज दिया, जबकि दो नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेज दिया।

रुद्रपुर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित होली चौक रेशम बाड़ी में हरप्रीत और मोहित पर घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था. जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर रुद्रपुर निवासी सोहेल, समीर, रिजवान एवं अन्य दो नाबालिग को पकड़ लिया. तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया, उन्होंने बताया कि रिजवान उर्फ रिजवी, सुहैल और समीर पर रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर, युवक की मौत; चार लोग गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.