ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी।  बनभूलपुरा में हुई हिंसा में अब तक 68 दंगाई गिरफ्तार हो चुके है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में आज 10 और दंगाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वांटेड चल रहे 6 दंगाइयों में से दो मुख्य दंगाई तसलीम और वसीम को भी गिरफ्तार किया गया है इनके पास से पीएसी जवानों से लूटे गए दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

साथ ही पेट्रोल बम बनाने के लिए दंगाइयों को पेट्रोल सप्लाई करने वाला अरबाज भी गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि अब तक बनभूलपुरा हिंसा में 68 दंगाइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है, हालांकि मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.